जहानाबाद नगर : गत कई दिनों से खुशनुमा मौसम में एक बार फिर तब्दीली हुई है. पहाड़ों पर भी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. ठंड में हुई बढ़ोतरी के कारण मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ गयी है. जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी क्लिनिकों […]
जहानाबाद नगर : गत कई दिनों से खुशनुमा मौसम में एक बार फिर तब्दीली हुई है. पहाड़ों पर भी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. ठंड में हुई बढ़ोतरी के कारण मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ गयी है. जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी क्लिनिकों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. मरीजों में वायरल फीवर, ठंड से अाक्रांत, मलेरिया, सर्दी खांसी, एलर्जी,
ब्लडप्रेसर के मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं. मौसम का मिजाज बदलते ही थोड़ी सी असावधानी से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. सोमवार को पछुआ हवा के कारण ठंड में इजाफा हुआ. पूरे दिन धूप नहीं निकली. तापमान में गिरावट से लोग देर तक घरों में दुबके रहे. मौसम में आये बदलाव से मौसमी बीमारी के लोग शिकार होने लगे.
ठंड से बच कर रहें : सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसे में ठंड से बच कर रहना सबसे जरूरी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड का सबसे ज्यादा अटैक होता है. थोड़ी सी असावधानी से बच्चे और बुजुर्ग कोल्ड स्ट्रोक के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में ठंड से बचना तथा शरीर को गर्म रखना सबसे जरूरी है. तापमान में आयी गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ा है. ऐसे में खासकर हाइ ब्लडप्रेशर और हार्ट के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ठंड के मौसम में इस तरह का अटैक बढ़ जाता है. वहीं दमा के मरीजों की परेशानी भी बढ़ रही है. उन्हें सांस फूलने और दमा का अटैक का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे मरीजों को भी ठंड से बचने की आवश्यकता है.
सावधान रहकर रोग को रखें दूर
सर्दी के इस मौसम में रोगों से बचने के लिए सावधानी जरूरी है. साफ और स्वच्छ जल का प्रयोग के साथ ही गर्म जल का प्रयोग तथा गर्म व ताजा खाना से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ रणविजय कुमार बतातें हैं कि ठंड से बचने की जरूरत है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह शाम खास सावधनी बरतनी चाहिए. मॉर्निंग वॉक के समय भी अधिक- से- अधिक गर्म कपड़ों का उपयोग करें. ज्यादा ठंड व कुहासा हो तो बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक से बचे. गर्म व ताजा खाना खाएं तथा गर्म पानी का प्रयोग करें.