डुप्लीकेट व ब्लू फिल्मों की सीडी जब्त, एक गिरफ्तार

घोसी : शनिवार को घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज बाजार में संचालित एक दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने अनाधिकृत ढंग से टी-सीरीज कंपनी के फिल्मों की सीडी बेचने के आरोप में एक युवक मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया. वह छपन्ना गांव का निवासी है. छापेमारी के दौरान उसकी दुकान से ब्लू फिल्मों की सीडी […]

घोसी : शनिवार को घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज बाजार में संचालित एक दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने अनाधिकृत ढंग से टी-सीरीज कंपनी के फिल्मों की सीडी बेचने के आरोप में एक युवक मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया. वह छपन्ना गांव का निवासी है. छापेमारी के दौरान उसकी दुकान से ब्लू फिल्मों की सीडी भी जब्त की गयी है.

इस सिलसिले में घोसी थाने में कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. खबर के अनुसार टी-सीरीज के फिल्ड ऑफिसर चंदन कुमार ने घोसी थाने को सूचित किया था कि उनकी कंपनी की फिल्में अनाधिकृत ढंग से सीडी या पैन ड्राइव के माध्यम से बेची जा रही है. थानाध्यक्ष ने बंधुगंज बाजार चौक के समीप मुन्ना की दुकान में छापामारा वहां डाउन लोड कर अवैध ढंग से फिल्मों के डुप्लीकेट सीडी बना या पैन ड्राइव में देकर बेचे जाने का मामला पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >