नये साल में शहर का होगा नया लुक

पहल. चकाचक होंगे सभी वार्ड, रोशनी से जगमगाएंगें सभी गली- मुहल्ले हर घर में उपलब्ध कराया जायेगा नल का जल नप तैयार करेगा खाका, वार्ड पार्षद सौंपेंगे विकास योजनाओं की सूची जहानाबाद : शहर के सभी 33 वार्डों के गली-मुहल्लों के दिन बहुरने वाले हैं. नये साल में शहर को पूरी तरह व्यवस्थित किया जायेगा. […]

पहल. चकाचक होंगे सभी वार्ड, रोशनी से जगमगाएंगें सभी गली- मुहल्ले

हर घर में उपलब्ध कराया जायेगा नल का जल
नप तैयार करेगा खाका, वार्ड पार्षद सौंपेंगे विकास योजनाओं की सूची
जहानाबाद : शहर के सभी 33 वार्डों के गली-मुहल्लों के दिन बहुरने वाले हैं. नये साल में शहर को पूरी तरह व्यवस्थित किया जायेगा. जिन गलियों की हालत खराब है उसे पूरी तरह दुरुस्त किया जायेगा. कोई भी गली-नाली कच्ची नहीं रहेगी. मुहल्लों में कहीं भी अंधेरा कायम नहीं रहेगा. कोई भी शहरी पेयजल और शौचालय की समस्या से नहीं जुझेगा, ऐसी स्थिति बहाल होगी. इसके लिए नगर पार्षदों से योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है.
शनिवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के चहुमुखी विकास पर विस्तार से चर्चा हुई और उससे संबंधित योजनाओं की सूची तैयार कर आवंटन के लिए नगर विकास विभाग के पास भेजने का निर्णय लिया गया. मुख्य पार्षद देवकली देवी के किसी कारणवश बैठक में नहीं आने पर उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के अलावा कई पार्षद उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी. फिर योजनाएं लेने पर विचार किया गया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन-जिन वार्डों में कच्ची गली व नाली है उसका पक्कीकरण किया जायेगा, सूची तैयार की जायेगी.
तोड़े जायेंगे नाले पर बना फुटपाथ :एक महत्वपूर्ण निर्णय यह निर्णय लिया गया कि शहर से गुजरने वाले एनएच 83 के किनारे नाले पर बनाये गये फुटपाथ को हर आठ फिट पर तोड़कर वहां लोहे की ग्र्रील लगायी जायेगी, ताकि जाम पड़े नाले की सफाई हो सके. ऐसा होने से गली मुहल्लों के गंदे पानी का निकास अवरुद्ध नहीं होगा. समय-समय पर फुटपाथ के नीचे के नाले की उड़ाही होते रहेगी. इसी तरह राजाबाजार से गुजरने वाले एनएच 110 के किनारे बनाये गये नाले पर भी जाली लगायी जायेगी. सभी पार्षदों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की.
रोशनी के होंगे पुख्ता प्रबंध :बैठक में शहर की प्रमुख सड़कें पीजी रोड, निचली रोड एवं अरवल रोड के अलावा सभी 33 वार्डों के गली मुहल्लों में रोशनी के पुख्ता प्रबंध किये जाने पर चर्चा हुई. यह निर्णय लिया गया की जो भी गली मुहल्ला रोशनी से अछूता है वहां लाइटें लगायी जायेगी. जगह-जगह पर वैपर लाइट के अलावे एलइडी लाइटें वहां लगायी जायेंगी, ताकि शहर रोशनी से जगमगा सके. बैठक में कुछ पार्षदों ने कहा कि अभी कई गली मुहल्ले ऐसे हैं जहां रोशनी नहीं रहने से अंधेरा रहता है. नागरिक वहां से गुजरने में भय महसूस करते हैं.
होल्डिंग टैक्स का छाया रहा मुद‍्दा:नगर परिषद बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठा. नगर पार्षद मो मुस्ताक ने टैक्स में किये गये कई गुणा बढ़ोतरी पर आपत्ति जतायी जिसका अन्य कई पार्षदों ने पुरजोर समर्थन किया और बढ़े हुए टैक्स को निरस्त करते हुए जनहित के दृष्टिकोण से उसे वापस लेने की आवाज बुलंद की.
पार्षदों की टीम दौरा कर सीखेंगे व्यवस्थित प्रबंधन के गुर :वार्डों को किस ढंग से व्यवस्थित रखा जा सकता है. सफाई, रोशनी, पेयजल आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था कैसे की जा सकती है इसके गुर सीखने के लिए पार्षदों की टीम को किसी दूसरे प्रांत में भ्रमण कराने पर भी बैठक में चर्चा हुई. पार्षदों ने कहा कि किसी प्रांत का दौरा वार्ड पार्षदों के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण के समान होगा वहां जाकर नगर निकाय से संपर्क करेंगें और वार्डों को व्यवस्थित रखने के लिए प्रबंधन के गुर सीखेंगे.
शनिवार को वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करते कार्यपालक पदािधकारी व उपमुख्य पार्षद.
सोच बदलने से ही होगी समाज की प्रगति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >