सूबे में बढ़ी हैं अपहरण व लूट की घटनाएं
व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक का हुआ चुनाव
जहानाबाद : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला कार्यालय में व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता कौलेश्वर प्रसाद ने की. व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम गुप्ता की देख-रेख में सर्वसम्मति से विश्वनाथ प्रसाद केसरी को जिला संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया. मौके पर जहानाबाद पहुंचे व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे के व्यवसायियों पर अत्याचार व लूट की घटना चरम सीमा पर है. विधि व्यवस्था लुंज-पुंज रहने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.
कहा कि सरकार व्यवसायियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है. व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने में सूबे की सरकार विफल साबित हो रही है. अगर व्यवसायियों की सुरक्षा सरकार नहीं करती है, तो सूबे के व्यवसायी पूरे बिहार में आंदोलन को बाध्य होंगे. बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, राकेश दास, योगेंद्र प्रसाद सिंह, विगन मांझी, सुरेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.
