प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

जिला पर्षद सदस्य ने दीप जला कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सशक्तिकरण कर ही सुदृढ़ समाज का किया जा सकता है निर्माण जहानाबाद : शहर के गडेरिया खान में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के तत्वावधान में जन कल्याण संस्था के सहयोग से कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. युवा […]

जिला पर्षद सदस्य ने दीप जला कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

महिला सशक्तिकरण कर ही सुदृढ़ समाज का किया जा सकता है निर्माण

जहानाबाद : शहर के गडेरिया खान में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के तत्वावधान में जन कल्याण संस्था के सहयोग से कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संजु कोहली ने दीप जला कर किया.

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे श्रीमती कोहली ने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त कढा़ई एवं सिलाई का प्रशिक्षण का कार्यक्रम समाजहित में काफी सराहनीय कार्य है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं में जागरूकता आयेगी 30 युवतियों के लिए दो माह तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम से कई महिलाओं को फायदा मिलेगा. प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण कर ही सुदृढ़ समाज का निर्माण किया जा सकता है. नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र राय ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षण व टेक्नोलॉजी के बल पर ही जापान जैसे छोटे देश पूरे विश्व पर राज कर रही है. कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, संजय कुमार, विकास कुमार, नित्यानंद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >