लिफ्ट देने का झांसा दे नाबालिग से दुष्कर्म

आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार जहानाबाद/मखदुमपुर : जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के समीप एक सुनसान स्थल पर 15 वर्षीया एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में पीड़ित नाबालिग लड़की द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद त्वरित कार्रवाई […]

आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहानाबाद/मखदुमपुर : जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के समीप एक सुनसान स्थल पर 15 वर्षीया एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में पीड़ित नाबालिग लड़की द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद त्वरित कार्रवाई में दुष्कर्म के आरोपित युवक मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पकड़ा गया आरोपित सरैया गांव का निवासी है. जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है. पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया गया है. घटना के संबंध में मखदुमपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार को बेलागंज थाना क्षेत्र के चिलदानी गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की पटना गयी हुई थी. वहां से लौटने के क्रम में वह मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी और पैदल ही अपनी बहन से मिलने बेला बिर्रा गांव जा रही थी. शाम हो चला था सुनसान सड़क पर लड़की को अकेली जाते देख बाइक सवार युवक उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और आगे जाकर एक सुनसान स्थल पर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा.
लड़की ने उसका प्रतिरोध किया. दांत काटकर आरोपित युवक को जख्मी भी किया. उक्त लड़की इसके बाद सीधे मखदुमपुर थाना आयी. सूचना पाते ही पुलिस ने सरैया गांव के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को लड़की की निशानदेही पर पहचाना और युवक मुकेश कुमार को गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया. दांत काटने के कारण जख्मी हुए युवक का भी इलाज मखदुमपुर में कराया गया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >