ट्रेन से टकरायी बोलेरो, दो जख्मी

घटना . कोहरे के कारण डीएम आवास के सामने अवैध समपार पर हादसा कुहासे की वजह से पटना-गया रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से एक बोलेरो टकरा गयी. इस हादसे में बोलेरो में सवार पति-पत्नी घायल हो गये, जबकि उनके बच्चों को खरोंच तक नहीं आयी. इस हादसे के बाद उक्त रेलखंड पर करीब आधा […]

घटना . कोहरे के कारण डीएम आवास के सामने अवैध समपार पर हादसा

कुहासे की वजह से पटना-गया रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से एक बोलेरो टकरा गयी. इस हादसे में बोलेरो में सवार पति-पत्नी घायल हो गये, जबकि उनके बच्चों को खरोंच तक नहीं आयी. इस हादसे के बाद उक्त रेलखंड पर करीब आधा घंटा ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.
जहानाबाद : दानापुर रेल मंडल के पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेलवे स्टेशन से सटे उत्तर और डीएम आवास के ठीक सामने एक अवैध समपार पर शनिवार को पूर्वाह्न पौने आठ बजे चलती पैसेंजर ट्रेन से एक बोलेरो गाड़ी टकरा गयी. इस हादसे में बोलेरो के चालक रंजय गौतम उर्फ डोमन शर्मा और उनकी पत्नी प्रियंका देवी जख्मी हो गये. यह तो गनीमत थी कि ट्रेन की गति काफी कम थी, वरना बोलेरो पर सवार चालक, उनकी पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो जाता.
दोनों बच्चों को खरोंच तक नहीं आयी. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. हादसे के बाद तकरीबन आधा घंटे तक उक्त रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. घटना की सूचना पाते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष शकुंतला किस्कु, एसआइ ललन कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ वहां लग गयी. सबों के प्रयास से क्षतिग्रस्त बोलेरो को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. फिर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ. घने कुहासे के कारण अवैध समपार क्रॉस करने के दौरान यह घटना हुई. बताया गया है कि गाड़ी पर सवार मोकर गांव के निवासी बोलेरो चालक अपनी पत्नी और आठ वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी एवं आठ माह के पुत्र हरेराम के साथ अवैध समपार को पार कर रहा था. एक मिनट पूर्व ही जहानाबाद स्टेशन से 63244 डाउन गया-पटना मेमू सवारी ट्रेन खुली थीं. कुहासा काफी घना था. इस कारण बोलेरो चालक की नजर ट्रेन पर नहीं पड़ी और अचानक ट्रेन से बोलेरो टकरा कर करीब एक सौ गज तक घिसटाती हुई चली गयी. ट्रेन रुक गयी. इस कारण बोलेरो पर सवार लोगों की जान बच गयी. इसके बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो से उसमें सवार लोग शीशे तोड़ कर बाहर निकले.
बोलेरो चालक के हाथ में और महिला को सिर में चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >