पटना-गया रेलखंड पर है 20 अवैध रेलवे क्रॉसिंग

खतरा. जान जोखिम में डाल पटरी पार करते हैं लोग ट्रेन चालक की सुझबूझ से बच गयी एक ही परिवार की चार जानें आरपीएफ पोस्ट में दर्ज हुई ट्रेन-बोलेरो टक्कर की एफआइआर जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर अवैध समपार (अवैध रेलवे क्रॉसिंग) की भरमार है जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं. उनकी जान जोखिम में […]

खतरा. जान जोखिम में डाल पटरी पार करते हैं लोग

ट्रेन चालक की सुझबूझ से बच गयी एक ही परिवार की चार जानें
आरपीएफ पोस्ट में दर्ज हुई ट्रेन-बोलेरो टक्कर की एफआइआर
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर अवैध समपार (अवैध रेलवे क्रॉसिंग) की भरमार है जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं. उनकी जान जोखिम में रहती है. बावजूद इसकी परवाह किये लोग रेलवे लाइन से गुजरने में परहेज नहीं करते. अवैध समपार पर वाहन से या पैदल गुजरने वालों को रोकने या उसे बंद करने की दिशा में आज तक रेलवे प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिणाम यह है कि सदैव हादसा होने की आशंका बनी रहती है. शनिवार की सुबह गया से पटना जा रही 63244 डाउन मेमू ट्रेन और बीआर 01 पीए-8093 नंबर की बोलेरो गाड़ी में हुई टक्कर अवैध समपार के कारण ही हुई.
जहानाबाद रेलवे स्टेशन के उतरी छोर पर 44/16-14 वें कि.मी. पर अवैध समपार क्रॉस करने के दौरान हुए हादसे के संबंध में जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट में कांड संख्या 385/16के तहत एफआइआर दर्ज की गयी है.
अवैध रेलवे क्रॉसिंग दे रहे हादसों को आमंत्रण:पीजी रेलखंड पर अवैध रेलवे क्रॉसिंग (अवैध समपार) की संख्या 20 है. इसमें जहानाबाद से पटना के बीच 13 और जहानाबाद से गया के बीच 7 अवैध समपार है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें जहानाबाद से नदौल स्टेशन के बीच ही इसकी संख्या पांच है. टेनी बिगहा, मुठेर, सलेमपुर, कडौना और सेवनन के पास ऐसा अवैध समपार है जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है. इसके अलावा अलावा आठ अवैध समपार नदौल से परसा बाजार स्टेशन के बीच है. इधर जहानाबाद से गया की ओर जाने में जहानाबाद से टेहटा के बीच 52/3 से 52/5वें किलोमीटर एवं 55/9 से 55/11वें किलोमीटर के बीच दो, मखदुमपुर से बेला के बीच 67/5 से 67/7वें किलोमीटर के बीच एक बेला और चाकंद के बीच 76/9 से 76/11कि.मी., 78/9 से 78/11वें कि.मी. और 80/11से 80/13वें किलोमीटर के बीच तीन एवं चाकंद से गया के बीच एक अवैध समपार है. जिससे बेधड़क लोगों का आवागमन हो रहा है. लोग अपनी सुविधा के अनुसार अवैध समपार को क्रॉसिंग बना दे रहे हैं. शॉर्टकट रास्ता चुनकर जहां-तहां से भी जान की परवाह किये बगैर अवैध रेलवे क्रॉसिंग को क्रॉस करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. यहां जरूरत है अवैध क्रॉसिंग के दोनों तरफ घेराबंदी करने की ताकि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं गुजर सके. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. पूर्व में जब लालू प्रसाद रेलमंत्री थे और पटना-गया रेलखंड से गुजर रहे थे तो जहानाबाद स्टेशन के समीप लोगों ने डीएम आवास के सामने अवैध क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की थी ताकि प्रतिदिन पश्चिमी इलाके से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को सुविधा हो सके. लेकिन इस मामले में कोई कारवाई नहीं हुई.
ट्रेन चालक ने ब्रेक लगा कर रोकी दी गाड़ी :शनिवार को डीएम आवास के सामने ट्रेन और बोलेरो की टक्कर में बड़ा हादसा नहीं होना ट्रेन चालक की सुझबुझ का परिचायक कहा जा रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि जहानाबाद स्टेशन से पटना जाने के लिए जब ट्रेन खुली तो आमतौर पर ट्रेन की स्पीड प्लेटफाॅर्म से ही बढ़ जाती है. लेकिन कोहरे के कारण 63244 डाउन पैसेंजर ट्रेन के चालक ने गाड़ी की रफ्तार को धीमा रखा. इतना ही नहीं हॉर्न बजाते हुए वह गाड़ी ले जा रहा था. जब बोलेरो से ट्रेन टकरा गयी तो उस वक्त सुझबुझ का परिचय देते हुए ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी. कुछ दूर तक बोलेरो घिसटता हुआ चला गया. ट्रेन रूक जाने की वजह से बोलेरो पर सवार चार लोगों की जानें बच गयी.
दिया जा रहा है पटाखे का सिग्नल :कोहरे की स्थिति में दिन हो या रात रेलवे के द्वारा पटाखे के सिग्नल का उपयोग किया जा रहा है. सिग्नल के पूर्व पटाखा छोड़कर ट्रेन चालक को सूचित किया जाता है कि सिग्नल नजदीक है गाड़ी सावधानी से चलायें. रेलवे कर्मी ट्रैक पर पटाखे बांध देते हैं और उस पर इंजन के गुजरते ही पटाखे की आवाज सुन चालक यह समझ जाता है कि आगे सिग्नल है.
अवैध रेलवे क्रॉिसंग पर कुछ इस तरह से पार करते हैं वाहन.
कहां-कहां है अवैध समपार (क्रॉसिंग)
जहानाबाद से टेहटा- 2
मखदुमपुर से बेला- 01
बेला से चाकंद- 03
चाकंद से गया- 01
जहानाबाद से नदौल- 05
नदौल से तारेगना- 02
नदवां से पोटही- 02
पुनपुन से परसा- 02
परसा बाजार- 02

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >