दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर महुआ टोला गांव की निवासी 14 वर्षीया एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले के आरोपित दो सगे भाइयों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार रंजन मांझी और निरंजन मांझी महुआ टोला का निवासी है. इस पर अपनी मौसेरी बहन के साथ […]

जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर महुआ टोला गांव की निवासी 14 वर्षीया एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले के आरोपित दो सगे भाइयों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार रंजन मांझी और निरंजन मांझी महुआ टोला का निवासी है. इस पर अपनी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.

इस सिलसिले में लड़की के बयान पर जहानाबाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नाबालिग की मेडिकल जांच करायी जा रही है. पीड़ित किशोरी 14 वर्षीया किरण कुमारी (काल्पनिक नाम) ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसका मौसेरा भाई निरंजन एक साल पूर्व से ही उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किया करता था.
उस पर यौन शोषण का भी आरोप है. यह भी आरोप लगाया गया है कि दो दिनों पूर्व निरंजन अपने बड़े भाई रंजन मांझी के साथ जबरन एक कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. हल्ला होने पर उसकी बहन दौड़ी हुई आयी और उसे बचायी. महिला थाने की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >