दो दिवसीय सर्वे को सफल बनाने को बैठक में चर्चा

जहानाबाद नगर : सर्वोच्य न्यायालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में दो एवं तीन नवंबर को पारिवारिक सर्वें का कार्य होना है. इस सर्वें कार्य को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सभागार […]

जहानाबाद नगर : सर्वोच्य न्यायालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में दो एवं तीन नवंबर को पारिवारिक सर्वें का कार्य होना है. इस सर्वें कार्य को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सभागार में आयोजित बैठक में आइसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका, जिला लोक शिक्षा समिति के प्रखंड समन्वयक,

केआरपी कृषि समन्वयक पीएलवी, पैनल अधिवक्ता आदि शामिल थे. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि सर्वें के दौरान सभी पीएलवी को अपने पोषक क्षेत्र में मानसिक रोगी के अलावे उक्त परिवार में दर्ज मुकदमा के अलावे विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गरीबों के सहायता के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी. साथ ही उन्हें उचित सलाह भी दी जायेगी. विशेषकर तेजाब पीड़ित दुष्कर्म पीड़ित, बीपीएल परिवार को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के बारे में बताया जायेगा. बैठक में संतोष श्रीवास्तव के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.

किसानों को किया जागरूक :वंशी अरवल. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित सूर्य ऊर्जा पंप किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर बिहार सरकार लगाने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है.
उक्त बातें सोनभद्र ग्राम में शनिवार को कंपनी के पदाधिकारी श्री पांडेय ने किसानों को जागरूक कर सरकार द्वारा दी जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर किसान पिंटू कुमार सिंह ,मीनू सिंह, हीरानंदन सिंह अनिक कुशवाहा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >