ऋण राशि का करें सही उपयोग : डीडीसी

पीएनबी द्वारा आयोजित मेगा ऋण शिविर को संबोधित करते अधिकारी. पंजाब नेशनल बैंक ने लगाया मेगा ऋण वितरण शिविर जहानाबाद नगर : पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसान भवन में शनिवार को मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएनबी के जहानाबाद एवं अरवल जिले के सभी शाखाओं में भाग लिया. ऋण वितरण […]

पीएनबी द्वारा आयोजित मेगा ऋण शिविर को संबोधित करते अधिकारी.

पंजाब नेशनल बैंक ने लगाया मेगा ऋण वितरण शिविर
जहानाबाद नगर : पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसान भवन में शनिवार को मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएनबी के जहानाबाद एवं अरवल जिले के सभी शाखाओं में भाग लिया. ऋण वितरण शिविर का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने किया. उन्होंने शिविर में आये ऋण प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऋण राशि का सही उपयोग करें और समय से ऋण की अदायगी सुनिश्चित करें. समय से ऋण चुकाने से बैंक द्वारा अन्य कई प्रकार की भी सुविधाएं दी जाती हैं. उन्होंने ऋण वितरण शिविर में परि संपतियों का वितरण करते हुए इस आयोजन के लिए पंजाब नेशनल बैंक की प्रशंसा किया.
शिविर में जहानाबाद जिले की शाखाओं द्वारा 128 व्यक्तियों के बीच 3 करोड़ 32 लाख 29 हजार की परिसंपति वितरित किया गया. जबकि अरवल जिले के विभिन्न शाखाओं द्वारा 98 व्यक्तियों के बीच 1 करोड़ 6 लाख 69 हजार की परिसंपति का वितरण किया गया. ऋण वितरण शिविर में पूर्व वित्तीय साक्षरता सलाहकार उमेश प्रसाद सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक एसजी शफे, बीपी गुप्ता आदि ने भी अपनी बातें रखी. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >