हत्यारों को मिले फांसी की सजा : विधायक

जहानाबाद : स्थानीय विधायक और राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव ने छात्र ओमप्रकाश की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने रविवार को नोआवां गांव जाकर गनौरी साव और पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. विधायक ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि […]

जहानाबाद : स्थानीय विधायक और राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव ने छात्र ओमप्रकाश की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने रविवार को नोआवां गांव जाकर गनौरी साव और पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. विधायक ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि अपराधियों ने गनौरी साव के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया.

उन्होंने मांग की है कि स्पीडी ट्रायल चला कर सभी अपराधियों को फांसी की सजा दी जाये. विधायक ने यह भी मांग कि है कि मृतक के आश्रित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिया

जाये. उन्होंने कहा है कि नोआवां गांव का माहौल खराब है. गांव के कई परिवार डरे-सहमे हैं. दहशत में जी रहे हैं. इस लिहाजन ग्रामीणों की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था
की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >