हत्या कर शव पंखे से लटकाया

जहानाबाद/मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के टेहटा बाजार के निवासी चन्द्रेश्वर यादव उर्फ विमल यादव (60वर्ष) नामक मवेशी कारोबारी की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या करने का आरोप मृतक के बड़े बेटे एवं पोता पर लगाया गया है. मृतक का छोटा भाई परमानंद यादव ने इस संबंध में टेहटा […]

जहानाबाद/मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के टेहटा बाजार के निवासी चन्द्रेश्वर यादव उर्फ विमल यादव (60वर्ष) नामक मवेशी कारोबारी की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या करने का आरोप मृतक के बड़े बेटे एवं पोता पर लगाया गया है. मृतक का छोटा भाई परमानंद यादव ने इस संबंध में टेहटा ओपी में एफआइआर दर्ज करा अपने बड़े भाई और उसके बेटे को नामजद अभियुक्त बनाया है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

टेहटा ओपी के प्रभारी ज्योति बसु ने बताया कि हत्या के मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि चन्द्रेश्वर यादव मवेशी की खरीद बिक्री और खटाल का कारोबार किया करते थे. उनका शव उनके घर के एक कमरे में पंखे में लटका पाया गया. खबर के अनुसार अपराधियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया. सूचना पाकर गुरुवार की सुबह पुलिस उस कमरे में गयी जहां शव लटक रहा था. कमरे के सभी सामान व्यवस्थित पड़े थे. पुलिस के अनुसार पूर्व में भी सम्मति के विवाद में उक्त परिवार में झगड़े हुये थे.

भीतर ही भीतर मनमुटाव चल रहा था. और अंतत: चन्द्रेश्वर यादव की हत्या कर दी गयी. बताया गया है कि मवेशी कारोबारी बिमल यादव खाना खाकर सोने चले गये थे. सुबह में लोगों ने देखा कि उनका शव पंखे से लटक रहा है. पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और घटना के कारण की तफतीश कर रही है. पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर तहकीकात कर हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है.

टेहटा बाजार की है घटना, एफआइआर दर्ज
छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर लगाया हत्या करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >