भोजपुरी गायक शिवकुमार के गायन के मुरीद हुए जिलेवासी

प्रेसवार्ता करते भोजपुरी गायक िशवकुमार. जिले में ही शुरू होगी नये एलबम का शूटिंग जहानाबाद नगर : जिले का भोजपुरी गायक शिवकुमार उर्फ विक्कु की गायकी के जिलेवासी मुरीद हो गये हैं. इस युवा कलाकार द्वारा अपने नये एलबम की शुटिंग जिले में ही शुरू की जायेगी. जय शिव म्यूजिकल ग्रुप के तहत अब तक […]

प्रेसवार्ता करते भोजपुरी गायक िशवकुमार.

जिले में ही शुरू होगी नये एलबम का शूटिंग
जहानाबाद नगर : जिले का भोजपुरी गायक शिवकुमार उर्फ विक्कु की गायकी के जिलेवासी मुरीद हो गये हैं. इस युवा कलाकार द्वारा अपने नये एलबम की शुटिंग जिले में ही शुरू की जायेगी. जय शिव म्यूजिकल ग्रुप के तहत अब तक सात एलबम बाजार में आ चुके हैं. इन एलबमों में लोकगीत, भजन, कांवरगीत आदि शामिल है. शिवकुमार द्वारा गाये गये कावर लेके देवघर जाइब आदि गीत काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. शिव ने बताया कि आने वाले एलबम माई के शोभे लाल चुनरी की शुटिंग जिले में ही शुरू होगी. इन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि जिले की पहचान संगीत और कला के रूप में हो.
पत्रकारों की मांग पर सरस्वती वंदना, माई तुहीं सरस्वती अवतार हो, जिंदगी के तुही आधार हो. गाया जिससे पूरा माहौल संगीतमय हो गया. इस अवसर पर पीपी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डॉ. अभिराम सिंह ने इस उभरते कलाकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बचपन से ही मेघावी रहा है. और संगीत के क्षेत्र में इश्वर प्रदत प्रतिभा के बल पर यह राष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहरायेगा. वहीं भोजपुरी कलाकार विक्कु ने अपनी सफलता का श्रेय डॉ सिंह को िदया.
देते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन में ही वह आगे बढ़ा है. इस मौके पर राजीव रंजन, अभिषेक कुमार, विकास रंजन, अरूंजय कुमार, डॉ अमरजीत कुमार, रविरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >