आदेश पर बंद हुआ राहत शिविर

महनार : महनार बालक उच्च विद्यालय में कई दिनों से आयोजित बाढ़ राहत शिविर मंगलवार से जिला आपदा प्रबंधन विभाग की आदेश पर बंद कर दिया गया. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया की शिविर में राघोपुर प्रखंड के लगभग आठ सौ एवं महनार प्रखंड से लगभग चार सौ बाढ़पीड़ितों […]

महनार : महनार बालक उच्च विद्यालय में कई दिनों से आयोजित बाढ़ राहत शिविर मंगलवार से जिला आपदा प्रबंधन विभाग की आदेश पर बंद कर दिया गया. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया की शिविर में राघोपुर प्रखंड के लगभग आठ सौ एवं महनार प्रखंड से लगभग चार सौ बाढ़पीड़ितों का उस वक्त सुरक्षित पानी से निकाल कर लाया गया था. चूंकि अब उन सबों के घरों से प्राय: पानी निकल गया है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पत्रकारों से बताया बाढ़ग्रस्त हसनपुर, दक्षिणी, उत्तरी, लावापुर महनार, नारायण चामरहरा, पहाड़पुर विशनपुर, गोरिगामा आदि पंचायतों में चूना, डीडीटी, ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है.

उन्होंने महनार बालक उच्च विद्यालय शिविर की सफाई कराये जाने एवं चूना, डीडीटी, ब्लीचिंग का छिड़काव कराये जाने की बात कही है, ताकि किसी तरह की बीमारी न पनपे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >