देश के कैंपसों में अघोषित आपातकाल की स्थिति : इंनौस

नुक्कड़ सभा के जरिये छात्र-युवाओं को दिया गया संदेश जहानाबाद नगर : छात्र संगठन आइसा व इनौस के संयुक्त बैनर तले लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तहत भगत सिंह-आंबेडकर संदेश यात्रा रथ जिला मुख्यालय पहुंचा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर छात्र युवाओं को संदेश दिया गया. नुक्कड़ सभा में भाकपा […]

नुक्कड़ सभा के जरिये छात्र-युवाओं को दिया गया संदेश

जहानाबाद नगर : छात्र संगठन आइसा व इनौस के संयुक्त बैनर तले लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तहत भगत सिंह-आंबेडकर संदेश यात्रा रथ जिला मुख्यालय पहुंचा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर छात्र युवाओं को संदेश दिया गया. नुक्कड़ सभा में भाकपा माले जिला सचिव श्री निवास शर्मा ने कहा कि आज देश के कैंपसों में अघोषित आपातकाल की स्थिति है. संघ के लोग विभिन्न संस्थानों को अपना निशाना बना रहे है
छात्रों पर झूठी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर राजद्रोह का मुकदमा दायर किया है. वक्ताओं ने कहा कि देश भर में चल रहे संदेश यात्रा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. 23 मार्च भगत सिंह की शहादत दिवस से लेकर 14 अप्रैल डाॅ. आंबेडकर की 125 वीं जयंती तक लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तहत भगत सिंह-आंबेडकर संदेश यात्रा जारी रहेगा. संदेश यात्रा का नेतृत्व इनौस के जिला सचिव संतोष केसरी, योगेंद्र यादव,
रविरंजन पासवान, आइसा संयोजक आदेश चतुर्वेदी, लक्ष्मीकांत भाष्कर आदि कर रहे थे. संदेश यात्रा शहर के काको मोड़, रेलवे स्टेशन परिसर, मलहचक मोड़, सट्टी मोड़, अरवल मोड़, अस्पताल मोड़, आंबेडकर चौक के अलावा तीन छात्रावासों में छात्रों से मिल कर संदेश यात्रा पर प्रकाश डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >