जहानाबाद में 40वें जिला सृजन दिवस की तैयारियां शुरू, पर्यावरण, महिला सम्मान और स्वास्थ्य होगी इस बार की थीम

जहानाबाद में 40वें जिला सृजन दिवस के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इस वर्ष का आयोजन 'पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य का सम्मान' थीम पर आधारित होगा, जिसका लक्ष्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है.

जहानाबाद नगर समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 40वें जिला सृजन दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और जनभागीदारी आधारित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

तीन प्रमुख विषयों पर आधारित होगी इस वर्ष की थीम

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 40वें जिला सृजन दिवस का आयोजन "पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य का सम्मान" थीम पर किया जाएगा. इस थीम के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है.

उप विकास आयुक्त को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जिला सृजन दिवस का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित करते हुए सभी तैयारियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आयोजन की प्रत्येक गतिविधि तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाए.

सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 40वें जिला सृजन दिवस का आयोजन जनभागीदारी के साथ भव्य, गरिमामय और प्रेरणादायी बनाया जाए. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >