जहानाबाद में वज्रपात ने मचाया कोहराम, 3 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Jehanabad: जहानाबाद जिले में शनिवार शाम वज्रपात ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए. शकुराबाद के उतरापट्टी और बिगहा गांव में हुई इन वारदातों से इलाके में शोक की लहर है. घायलों का इलाज जारी है.

Jehanabad: जहानाबाद जिले के अलग-अलग इलाके में शनिवार की शाम हुई वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलसकर घायल हो गए. घायलों में आधा दर्जन से अधिक लोगों का इलाज शकुराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया है.

कैसे गई जान

जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है. शनिवार की शाम लगभग 4 बजे शकुराबाद थाना क्षेत्र के उतरापट्टी गांव में अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई. इस दौरान गांव के कई लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए, तभी अचानक आसमान से गिरी तेज वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए.

बिगहा गांव में भी वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तीसरी घटना में मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवक भी वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

परिजनों का बुराहाल

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >