भैंसूर ने भावज को पीटा एएसपी से लगायी फरियाद

जहानाबाद नगर : जिले के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय सुकना बिगहा गांव में एक भैंसुर ने अपने बेटों के साथ मिलकर भावज की पिटाई कर दी. घायल भावज इसकी शिकायत लेकर एएसपी कार्यालय पहुंची. एएसपी से शिकायत करने के बाद उसे महिला थाना भेज दिया गया. घायल महिला स्व कमलेश यादव की पत्नी कंचन […]

जहानाबाद नगर : जिले के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय सुकना बिगहा गांव में एक भैंसुर ने अपने बेटों के साथ मिलकर भावज की पिटाई कर दी. घायल भावज इसकी शिकायत लेकर एएसपी कार्यालय पहुंची.

एएसपी से शिकायत करने के बाद उसे महिला थाना भेज दिया गया. घायल महिला स्व कमलेश यादव की पत्नी कंचन देवी है. उसने बताया कि पति की मौत के बाद से ही उसके भैंसुर व उनके बेटों के द्वारा उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट किया जाता है. उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनके साथ भी मारपीट की जाती है.
बुधवार की सुबह भी इन लोगों द्वारा गाली-गलौज तथा मारपीट की गयी. इतना ही नहीं, उसे उसके हिस्से की जमीन भी नहीं दिया जा रहा है जिससे उसका भरण-पोषण हो सके. महिला का यह भी कहना था कि उसके द्वारा इसकी शिकायत काको थाने में भी किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >