वाहन चोरों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

जहानाबाद : बीते कई माह से शहर की शांति भंग कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. पुलिस वाहन चोरी की घटना में शामिल अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच चुकी है. शहर के कई जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना […]

जहानाबाद : बीते कई माह से शहर की शांति भंग कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. पुलिस वाहन चोरी की घटना में शामिल अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच चुकी है. शहर के कई जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कटिहार के कोड़ा गैंग से जुडे चार अपराधियों को उठाकर पूछताछ कर रही है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वही गिरोह है जो बीते कुछ माह से शहर में लूट, छिनतई और चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है.

हालांकि पुलिस फिलहाल पकड़े गये लोगों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. बस इशारों ही इशारों में कहा कि गैंग की पहचान कर ली गयी है. सूत्र बताते हैं कि नगर थाने की पुलिस एवं नालंदा टेक्निकल सेल की टीम ने शहर के नया टोला से वाहन चोरी के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है. जिससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >