पंस की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

गोरौल : किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. पंचायत समिति की बैठक में भाग लेने आये विधान परिषद सदस्य सुबोध राय ने सीओ को सदन में कहा कि गरीबों का काम समय पर हो. सदस्य ममता रानी ने अंचल से संबंधित दाखिल खारिज का मामला उठाया. इसपर सीओ ने […]

गोरौल : किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. पंचायत समिति की बैठक में भाग लेने आये विधान परिषद सदस्य सुबोध राय ने सीओ को सदन में कहा कि गरीबों का काम समय पर हो. सदस्य ममता रानी ने अंचल से संबंधित दाखिल खारिज का मामला उठाया.

इसपर सीओ ने जवाब ही दे रहे थे कि विधान पार्षद ने मामले को लेकर सीओ की खिंचाई कर दी. सीओ के विरुद्ध जिलाधिकारी से प्रस्ताव के माध्यम शिकायत करने की बात कही गयी. बिजली और मनरेगा योजना को लेकर सदस्यों ने सदन में भाड़ी हंगामा किया. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मुन्ना कुमार ने की.
बैठक में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने मनरेगा कार्यक्रम के तहत पहले से हुये कार्य का भुगतान नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया. सदस्य राजंदन प्रसाद यादव ने सोंधो वासुदेव गांव में बिजली का पोल तार रहते उस गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं होने का मामला उठाया. विभाग के कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि जल्द उक्त गांव में बिजली की आपूर्ति करायी जायेगी.
बैठक में उप प्रमुख संजय कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेमराज, मनरेगा पीओ सुमित कुमार, जेएसएस सुनील कुमार, सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा, एलईओ पूनम कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया रामसागर सिंह, शिवशंकर राय, कुमारी लक्ष्मी गुप्ता, रबी, जानकी देवी, शारदा देवी, समिति सदस्य ममता कुमारी, चंदन पासवान समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >