डीएसपी कैंप लगा मामलों का करें निष्पादन: आइजी

जहानाबाद : विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व कार्यों के निष्पादन के तौर-तरीके से अवगत कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को आइजी पारसनाथ ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत थानाध्यक्षों को एक फार्मेट उपलब्ध कराया, जिसमें लाइन ऑर्डर के निष्पादन में आने वाली परेशानी को दूर करने व […]

जहानाबाद : विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व कार्यों के निष्पादन के तौर-तरीके से अवगत कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को आइजी पारसनाथ ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

उन्होंने डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत थानाध्यक्षों को एक फार्मेट उपलब्ध कराया, जिसमें लाइन ऑर्डर के निष्पादन में आने वाली परेशानी को दूर करने व उपलब्धि को दर्शाने की जानकारी दी.
आइजी ने एसपी, एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर से लेकर थानाध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारी का बोध कराया और कहा कि डीएसपी, इंस्पेक्टर सप्ताह में थाने में कैंप करेंगे व कांडों के निष्पादन में आ रही परेशानियों को दूर करेंगे.
उन्होंने एएसपी को भी अनुसंधान की जिम्मेदारी व संगीन अपराधों में गिरफ्तारी कराने के कई टास्क सौंपे. बदली पुलिस व्यवस्था के कार्य प्रणाली का जिक्र करते हुए उन्होंने अपराध में कमी लाने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों को कई आवश्यक निर्देश दिये और कहा कि कुर्की वारंट जिनके खिलाफ निर्गत किया गया है.
उन्हें पांच दिनों के अंदर कार्रवाई करें. अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में भी कई निर्देश दिये गये और कहा कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू कराये. इस मौके पर एसपी मनीष, एएसपी पंकज कुमार, डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >