भूमि विवाद में झड़प, सात जख्मी

महनार : थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-विशनपुर में जमीनी विवाद के कारण हुए जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को महनार सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार महनार थाने के पहाड़पुर विशनपुर वार्ड संख्या दो के एक पक्ष के भगवान लाल […]

महनार : थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-विशनपुर में जमीनी विवाद के कारण हुए जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को महनार सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार महनार थाने के पहाड़पुर विशनपुर वार्ड संख्या दो के एक पक्ष के भगवान लाल चौधरी अपना मकान बना रहा था.

तभी दूसरे पक्ष के उत्तम चौधरी ने घर बनाने से पहले जमीन की मापी कराने की बात कहने लगा. इसी बीच दोनों में कहा सुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के लोग आपस में भीड़ गये.
देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे के साथ तेज हथियार से दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर वार करने लगे, जिसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गये. घायलों में उत्तम चौधरी, रोहित कुमार, सुशीला देवी, मनोज चौधरी, अनिता देवी, पप्पू चौधरी, राकेश कुमार आदि सभी का महनार सीएचसी में इलाज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >