भूमि विवाद में गृहरक्षक की हुई पिटाई, पीएमसीएच रेफर

जहानाबाद नगर : परसबिगहा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में गृहरक्षक उमेश प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल गृहरक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. […]

जहानाबाद नगर : परसबिगहा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में गृहरक्षक उमेश प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल गृहरक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजिदपुर गांव में पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा था. शुक्रवार को विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जिसमें गृहरक्षक उमेश सिंह को काफी चोटें लगीं. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >