जहानाबाद : 12 घंटे शहर में गुल रही बिजली

जहानाबाद सदर : बुधवार की शाम में आयी तेज आंधी की वजह से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी. तेज आंधी की वजह से शहर में तीन जगहों पर 11 हजार व 4 हजार वोल्ट के तार टूटकर गिर गया. वहीं ग्रामीण इलाके में कई जगहों पर पोल व तार टूट गयी, जिससे जिले […]

जहानाबाद सदर : बुधवार की शाम में आयी तेज आंधी की वजह से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी. तेज आंधी की वजह से शहर में तीन जगहों पर 11 हजार व 4 हजार वोल्ट के तार टूटकर गिर गया. वहीं ग्रामीण इलाके में कई जगहों पर पोल व तार टूट गयी, जिससे जिले में 12 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे.

तेज आंधी के बाद शाम तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हुई जो रात्रि तीन बजे तक बाधित रही. लगातार 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. साथ ही पानी के लिए भी परेशान रहे. बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कई घरों में टंकी में पानी समाप्त हो गयी, जिससे चापाकलों पर से पानी भरने के लिए लाइन लगना पड़ा. टंकी में पानी नहीं रहने के कारण लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा.
मोदनगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में करीब 25 घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते दिखे, जिनके घर जेनेरेटर था, वहां से लोग पीने के लिए पानी ले रहे थे. वहीं भीषण गर्मी से निजात के लिए लोग हैंडफैन का सहारा ले रहे थे. आंधी-तूफान के बाद बिजली शाम पांच बजे प्रखंड क्षेत्र में दर्शन दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
लोगों को लो वोल्टेज का करना पड़ा सामना
रात्रि में तेज आंधी के बाद बिजली आपूर्ति बाधित रही. तीन बजे भोर में बिजली आयी, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिससे गुरुवार को दिन में भी तीन घंटे तक शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही. लो वोल्टेज के कारण घरों में टंकी में पानी नहीं भरा पा रहा था. वहीं कूलर भी नहीं चल रही थी, जिसके कारण लोग गुरुवार को भी दिन में गर्मी से व्याकुल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >