जान जोखिम में डाल पार कर रहे पुल

जहानाबाद : शहर के थाना रोड से होरिलगंज गांधी मैदान इलाके को जोड़ने वाला दरधा पैदल पुल की रेलिंग अभी निर्माणाधीन है, लेकिन बाइक सवार जान जोखिम में डाल पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. शहर की एक बड़ी आबादी इस पुल का उपयोग करती है. निर्माण कार्य के दौरान लोगों की हो […]

जहानाबाद : शहर के थाना रोड से होरिलगंज गांधी मैदान इलाके को जोड़ने वाला दरधा पैदल पुल की रेलिंग अभी निर्माणाधीन है, लेकिन बाइक सवार जान जोखिम में डाल पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

शहर की एक बड़ी आबादी इस पुल का उपयोग करती है. निर्माण कार्य के दौरान लोगों की हो रही असुविधा को ध्यान में रखकर नगर पर्षद ने दरधा नदी में पुल के बगल से एक डायवर्सन का निर्माण भी कराया, बावजूद लोग थोड़ी सी जल्दबाजी में डायवर्सन का प्रयोग न कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.
निर्माण कार्य के दौरान आवागमन रोकने के लिए नगर पर्षद ने ईंट की दीवार खड़ी की थी और लोहे ही सुरक्षा जाली भी लगायी थी, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसे तोड़ दिया और रास्ता साफ कर दिया. हादसों का पुल कहे जाने वाले इस पुल पर टूटी रेलिंग होने के कारण पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है, लेकिन यह सब भूल लोग दुर्घटना को फिर बुलावा देने से नहीं चूक रहे.
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने इस पुल का निरीक्षण कर रेलिंग निर्माण के निर्देश दिये थे, जिसके आलोक में नगर पर्षद द्वारा रेलिंग का निर्माण करवाया जा रहा है. निर्माण कार्य के बीच लोगों के आने-जाने से काम में भी बाधा आ रही है, जिसे रोकने के कई उपाय नगर पर्षद बार-बार कर रहा है.
लेकिन लोग समझने को मानो तैयार ही नहीं. लोगों की यह लापरवाही और हिमाकत उन्हें कभी भी दुर्घटना का शिकार बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >