डढुआ गांव में अगलगी , छह घर जल कर राख

पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र की डढुआ पंचायत के डढुआ गांव में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक अगलगी आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में घर सहित घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू […]

पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र की डढुआ पंचायत के डढुआ गांव में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक अगलगी आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में घर सहित घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद दिनेश भगत के घर में अचानक आग लग गयी.

जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते एक के बाद एक एक करके छह घर जल कर राख हो गया. अगलगी की घटना में दिनेश भगत, किशोर भगत, रंजीत भगत, अमित भगत, मुन्ना भगत, लालू भगत का घर जल कर राख हो गया.साथ ही घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल कर राख हो गया.

घटना उस समय घटी जब घर के लोग घर के बाहर मजदूरी करने गये हुए थे. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल गाड़ी को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी ने गाड़ी लेकर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. बताया जाता है कि मार्च महीने में दिनेश भगत की पुत्री का विवाह होनेवाला था. पुत्री के विवाह के लिए दहेज में दिये जानेवाला सारा सामान भी जल कर राख हो गया. अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया अन्न कुमार साह, चमन कुमार आदि लोग पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
अगलगी में एक घर जला : पटेढ़ी बेलसर. बेलसर पंचायत के वार्ड नंबर चार में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से एक घर जलकर खाक हो गया. अगलगी में घर में रखे दस हजार रुपये नगद, पलंग, ट्रंक सहित हजारों की संपति भी जल गयी. अग्निपीड़ित विनय ठाकुर ने बताया कि सूचना देने पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. पंचायत के मुखिया रवि किशन ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >