15 दिनों से खेत में गिरा है 11 हजार केवीए तार

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के कनौली बधार में बिजली विभाग की लापरवाही से 11 हजार केवीए बिजली तार गिरा हुआ है, तार गिरे 15 दिन से अधिक हो गये, लेकिन विभाग के अधिकारी उसे जोड़ नही पाये है, जिससे हादसे होने का डर बना हुआ है. कनोली गांव के ग्रामीण रूपेश कुमार, आषुतोष कुमार, नीरज […]

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के कनौली बधार में बिजली विभाग की लापरवाही से 11 हजार केवीए बिजली तार गिरा हुआ है, तार गिरे 15 दिन से अधिक हो गये, लेकिन विभाग के अधिकारी उसे जोड़ नही पाये है, जिससे हादसे होने का डर बना हुआ है. कनोली गांव के ग्रामीण रूपेश कुमार, आषुतोष कुमार, नीरज कुमार आदि ने बताया की दक्षिणी पावर सब स्टेशन से हमलोगों का 11 हजार केवीए बिजली आयी है. जो 15 दिन दिन पहले महमतपुर-सुकना विगहा के बीच में टूट कर एक फेज गिर गया. तार गिरे रहने से कई मवेशी और एक किसान रिटर्निग करेंट से घायल हो गये. विभाग के अधिकारी से संपर्क करने पर वो मखदुमपुर क्षेत्र का हवाला देते है. जबकि हमलोगों का बिजली सप्लाई दक्षिणी काको से है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >