जब वाजपेयी ने नरसंहार पीड़ितों के जख्मों पर लगाया था मरहम

सभी राजनीतिक दलों ने कहा, निधन से देश को हुई अपूरणीय क्षति शिक्षामंत्री व राजद विधायक समेत सभी दलों के नेताओं ने जताया शोक भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि जहानाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए […]

सभी राजनीतिक दलों ने कहा, निधन से देश को हुई अपूरणीय क्षति

शिक्षामंत्री व राजद विधायक समेत सभी दलों के नेताओं ने जताया शोक
भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि
जहानाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है. सूबे के शिक्षा, विधि व समाज कल्याण विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा एवं जहानाबाद के राजद विधायक सुदय यादव ने वाजपेयी जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मंत्री एवं विधायक ने कहा कि वे हमेशा वे राजधर्म का पालन करते थे, जो नहीं करते थे उनकी वे आलोचना करते थे. किसी तरह के गलत वक्तव्य देने पर अपने नेताओं को भी खरी-खोटी सुनाने से वे बाज नहीं आते थे. अटल जी एक प्रखर वक्ता थे.
विधायक ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे जनता के सच्चे प्रतिनिधि थे. देश उन्हें भाजपा से ऊपर समझता था. संवेदना व्यक्त करने वालों में राजद नेता परमहंस राय एवं कामेश्वर सिंह शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में वाजपेयी जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गयी, जिसमें पार्टी के नेताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न वाजपेयी जी के निधन से भाजपा के सभी कार्यकर्ता दुखी हैं. उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. कार्यालय में श्रद्धांजलि देते हुए नेताओं ने मौन रखकर शोक व्यक्त किया. पार्टी की जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, मनोरंजन कुमार विक्कू, मंटू कुमार, विजय कुमार सत्कार, चंद्रेश मिश्र, कुमुद कांत, कृष्णकांत राय, योगेंद्र दास, अनिल ठाकुर, जोहन राम, अरविंद शर्मा, जयप्रकाश केसरी, रंजीत कुमार, निरंजन कुमार बबलू, जदयू के अश्विनी कुमार, अखिलेश कुमार, नंद किशोर उर्फ सोनू, सुरेश चौरसिया समेत अन्य कई कार्यकर्ता शोकसभा में शामिल थे. करपी प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सभी दलों के साथ आम जनता भी शोक में है. निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र पूरी तरह शोक में डूब गया. सभी दलों के नेताओं ने कहा कि ऐसे राजनेता की छवि को किसी दल में नहीं बांधा जा सकता. भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, आनंद चंद्रवंशी, राज किशोर प्रसाद, अभय गुप्ता, जदयू नेता रामरतन कुशवाहा, शहर तेलपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू शर्मा, मुखिया नीतू कुमारी, प्रखंड प्रमुख नीलम देवी, राजद नेता अलख पासवान, रालोसपा नेता पप्पू वर्मा समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक विचार थे. अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने का उन्होंने बहुत प्रयास किया. जय जवान-जय किसान और जय विज्ञान का नारा देने वाले आज अटल बिहारी वाजपेयी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन करपी व वंशी प्रखंड की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी. हुलासगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हुलासगंज मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. हुलासगंज मंडल के पूर्व महामंत्री ललन कुमार, जिला मंत्री परमात्मा शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, उदय कुमार, कृष्णकांत शर्मा आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >