अनंतपुर में नदी के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

मोदनगंज : ओकारी ओपी क्षेत्र के अनंतपुर गांव में नदी के गड्ढे में डूबने से एक बालक बुद्धू कुमार (11 वर्ष) पिता पप्पू बिंद की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा शौच के लिए गया था, तभी पैर फिसलने के कारण उसकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. मौत की खबर […]

मोदनगंज : ओकारी ओपी क्षेत्र के अनंतपुर गांव में नदी के गड्ढे में डूबने से एक बालक बुद्धू कुमार (11 वर्ष) पिता पप्पू बिंद की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा शौच के लिए गया था, तभी पैर फिसलने के कारण उसकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. मौत की खबर सुनकर माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे. वहीं, घटना की सूचना पाकर ओकरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया. मौके पर सीओ संजीव कुमार त्रिवेदी, ओकरी ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल दल-बल के साथ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >