हत्याकांड के अभियुक्त ने कोर्ट में किया सरेंडर

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के वभना संगत पर मुहल्ला की निवासी एक महिला की हत्या का आरोपित अभियुक्त नागो यादव ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. नगर थाने के एसआइ अनील कुमार ने बताया कि छह मई को मवेशी चराने के विवाद में मारपीट […]

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के वभना संगत पर मुहल्ला की निवासी एक महिला की हत्या का आरोपित अभियुक्त नागो यादव ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. नगर थाने के एसआइ अनील कुमार ने बताया कि छह मई को मवेशी चराने के विवाद में मारपीट की घटना हुई थी उस दौरान तपेश्वरी देवी नामक महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.इस संबंध में नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 451/18 में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. पुलिस दबिश से घबरा कर अभियुक्त नागो यादव ने व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >