मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे पीसीसीपी

जहानाबाद नगर : विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को ग्राम प्लेक्स भवन में पीसीसीपी को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक प्रकाश चंद्र पवन तथा डीएम आलोक रंजन घोष उपस्थित थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईवीएम तथा वीवी पैट के संबंध में विस्तार से बताया गया. साथ ही मतदान के दिन पीसीसीपी को हमेशा […]

जहानाबाद नगर : विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को ग्राम प्लेक्स भवन में पीसीसीपी को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक प्रकाश चंद्र पवन तथा डीएम आलोक रंजन घोष उपस्थित थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईवीएम तथा वीवी पैट के संबंध में विस्तार से बताया गया. साथ ही मतदान के दिन पीसीसीपी को हमेशा विजिलेंट रहने एवं संबंधित मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेते रहने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि मतदान के बाद ईवीएम एवं वीवी पैट की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप पर है.

सामान्य प्रेक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि मतदान को स्वच्छ एवं भयरहित वातावरण में संपन्न कराने में गश्ती दल दंडाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधित तकनीकी पहलुओं को ध्यानपूर्वक अपने जेहन में रखें. गुरुवार को माइक्रो आॅब्जर्वर का प्रशिक्षण ग्राम प्लेक्स भवन में दिया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी अमिताभ सिन्हा, मास्टर ट्रेनर के साथ सभी पीसीसीपी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >