रतनी में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

शकुराबाद थाने के पतिबिगहा गांव का मामला चार लोगों के िखलाफ मायका पक्ष के लोगों ने दर्ज करायी प्राथमिकी रतनी : महज एक मोटरसाइकिल व 10 हजार रुपये के खातिर दहेजलोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया. इस सिलसिले में मृतका के पिता सह पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत सोनकुकरा […]

शकुराबाद थाने के पतिबिगहा गांव का मामला

चार लोगों के िखलाफ मायका पक्ष के लोगों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
रतनी : महज एक मोटरसाइकिल व 10 हजार रुपये के खातिर दहेजलोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया. इस सिलसिले में मृतका के पिता सह पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत सोनकुकरा भोजनपुर निवासी लाला विंद ने शकुराबाद थाने में मृतका के पति सह पतिबिगहा गांव निवासी ओमप्रकाश विंद, ससुर वीरेंद्र विंद सास इंद्रमणि देवी व ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अपनी बेटी झांझो देवी (23 वर्ष) की शादी चार वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से शकुराबाद थाने के पतिविगहा गांव निवासी वीरेंद्र विंद के पुत्र ओमप्रकाश से किया था. शादी के समय अपनी औकात से बढ़-चढ़ कर दान दहेज भी दिया था.
शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ दिन गुजर जाने के बाद एक बाइक व 10 हजार रुपये के लिए ससुरालवालों ने मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे. बेटी द्वारा इस बात की जानकारी दी गयी थी लेकिन अपनी असमर्थता जताते हुए मांग को पूरा नहीं कर सका, जिसके बाद उपरोक्त लोगों ने बीती रात मेरी बेटी की हत्या कर लाश जला दिया तथा मोबाइल से सूचना दिया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है. जब सूचना मिली तो जैसे ही घर पहुंचा तो घर में ताला लटका हुआ था और सभी लोग फरार था. गांव वालों से पूछने पर जानकारी मिली कि आपकी बेटी की मौत हो गयी. इधर, थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहे हैं.
जहानाबाद सदर. जिले के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग वारदातों में छह व्यक्ति घायल हो गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में काको थाना क्षेत्र के लखनचक निवासी कुंती देवी, नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मदारपुर निवासी विजय कुमार तथा मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी शंकर यादव घायल हो गया. वहीं सड़क दुर्घटना में काको थाना क्षेत्र के जयबिगहा निवासी पनपति देवी घायल हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >