तालाब से मिली भगवान विष्णु की मूर्ति

घोसी (जहानाबाद) : घोसी पुलिस ने लखावर सूर्य मंदिर के तालाब से एक काले पत्थर की भगवान विष्णु की मूर्ति को बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि लखावर सूर्य मंदिर के समीप बने तालाब में बोरा में बंद कर भगवान विष्णु की मूर्ति फेंका हुआ था, तभी तालाब से […]

घोसी (जहानाबाद) : घोसी पुलिस ने लखावर सूर्य मंदिर के तालाब से एक काले पत्थर की भगवान विष्णु की मूर्ति को बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि लखावर सूर्य मंदिर के समीप बने तालाब में बोरा में बंद कर भगवान विष्णु की मूर्ति फेंका हुआ था, तभी तालाब से पानी जब कम हुआ तो मंगलवार को मूर्ति पर ग्रामीणों की नजर पड़ी. ग्रामीणों ने उक्त बोरा को बाहर निकाला तो देखा कि एक विष्णु जी की मूर्ति है. ग्रामीणों ने उक्त मूर्ति को धो-पोंछकर स्थानीय थाना को सूचित किया, तब स्थल पर थानाध्यक्ष जाकर मूर्ति को बरामद कर थाने ले आये. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि अभी ये पता नहीं है कि किस धातु की मूर्ति है, लेकिन छानबीन की जा रही है और अभी मालखाना में रखा गया है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मूर्ति कहीं से चोरी कर ले जा रहा होगा और किसी कारणवश वह तालाब में फेंक दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >