दो बाइकों की टक्कर में दो लोग जख्मी, लूटपाट

घोसी (जहानाबाद) : घोसी-हुलासगंज सड़क के मोसिमासराय फौल के समीप दो बाइक की टक्कर में सेविका एवं सेविका का पति गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी के साथ एक बाइक सवार ने मारपीट की. जख्मी व्यक्ति में कोर्रा गांव निवासी कमलेश कुमार एवं आंगनबाड़ी सेविका सीमा देवी बतायी गयी हैं. घायल सेविका ने बताया […]

घोसी (जहानाबाद) : घोसी-हुलासगंज सड़क के मोसिमासराय फौल के समीप दो बाइक की टक्कर में सेविका एवं सेविका का पति गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी के साथ एक बाइक सवार ने मारपीट की. जख्मी व्यक्ति में कोर्रा गांव निवासी कमलेश कुमार एवं आंगनबाड़ी सेविका सीमा देवी बतायी गयी हैं. घायल सेविका ने बताया कि घोसी अपने कार्यालय में पति के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी मोसिमासराय फौल के समीप पूरब तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे हम दोनों गिर गये. गिरने के बाद बाइक सवार कैरवा निवासी ने फोन कर अपने गांव से कुछ लोग को बुलाकर हमारे गले से चैन छीन ली और पति के साथ मारपीट कर दी. सभी घायलों का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >