पत्थर मारकर पुलिस जीप के चालक को किया घायल

शहर के आंबेडकर चौक पर विक्षिप्त व्यक्ति ने मचाया हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े जहानाबाद : बुधवार की सुबह शहर के आंबेडकर चौक के समीप एक विक्षिप्त व्यक्ति की हरकत से अफरातफरी मच गयी. हुआ यह कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति एनएच 83 पर हंगामा मचा रहा था. पटना-गया मार्ग से गुजरने वाली […]

शहर के आंबेडकर चौक पर विक्षिप्त व्यक्ति ने मचाया हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े

जहानाबाद : बुधवार की सुबह शहर के आंबेडकर चौक के समीप एक विक्षिप्त व्यक्ति की हरकत से अफरातफरी मच गयी. हुआ यह कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति एनएच 83 पर हंगामा मचा रहा था. पटना-गया मार्ग से गुजरने वाली हर गाड़ियों को रोक कर आवागमन बाधित कर रहा था. वाहन पर पत्थर फेंक रहा था, जिससे कई वाहनों के शीशे भी टूट गये.
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाते ही शहर के गश्त लगा रही एक पुलिस गाड़ी उक्त चौक पर आयी. विक्षिप्त की हरकत देख गश्ती दल के चालक वीरेंद्र कुमार उसे पकड़ने के लिए अपनी जीप से उतर रहे थे, तभी विक्षिप्त ने उन पर पत्थर फेंक दिया. नाक पर गहरी चोट लगने से वीरेंद्र कुमार जख्मी हो गये, जिनका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. बाद में अन्य पुलिस कर्मियों ने विक्षिप्त को सड़क से हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >