उपचुनाव : 265 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी

तैयारी . प्रशासन ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए की कार्रवाई जहानाबाद नगर : विधानसभा उपनिर्वाचन एवं होली के अवसर पर चिह्नित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है. ऐसे 265 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है. इनमें मखदुमपुर थाने से संबंधित 51, बराबर पर्यटक थाना के 41, टेहटा ओपी से संबंधित […]

तैयारी . प्रशासन ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए की कार्रवाई

जहानाबाद नगर : विधानसभा उपनिर्वाचन एवं होली के अवसर पर चिह्नित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है. ऐसे 265 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है. इनमें मखदुमपुर थाने से संबंधित 51, बराबर पर्यटक थाना के 41, टेहटा ओपी से संबंधित 67, कड़ौना ओपी से संबंधित 49, कल्पा ओपी से संबंधित 57 लोग शामिल हैं. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार ने बताया कि लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस किया गया है. उन्होंने बताया कि उपचुनाव तथा इसी बीच पड़ने वाला होली पर्व के अवसर पर जो समाज में अशांति फैलाना चाहते हैं, मतदाताओं को डराने-धमकाने का कार्य कर सकते हैं
तथा विधि-व्यवस्था को भंग करना चाहते हैं को धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए बंद पत्र इत्यादि के निष्पादन के लिए कैंप कोर्ट लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर थाना, कड़ौना, भेलावर तथा कल्पा ओपी के लिए 24 फरवरी को अनुमंडल न्यायालय कक्ष में कैंप कोर्ट लगेगा. जबकि काको थाना , पाली एवं ओकरी ओपी के लिए 25 फरवरी को काको थाना, हुलासगंज एवं घोसी थाना के लिए 26 फरवरी को घोसी थाना, मखदुमपुर, बराबर पर्यटन थाना तथा टेहटा एवं विशुनगंज ओपी के लिए मखदुमपुर थाना में 27 फरवरी को, शकुराबाद एवं परसबिगहा थाना के लिए 28 फरवरी को शकुराबाद थाना में कैंप कोर्ट लगाया जायेगा. इसमें कार्यपालक दंडाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >