शराब माफियाओं पर अफसर करें कड़ी कार्रवाई : एसपी

क्राइम मीटिंग में एसपी ने पुलिस अफसरों को दिया निर्देश मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी जहानाबाद नगर : एसपी मनीष ने शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़े रूख अपनाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उनके अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शनिवार को पुलिस ऑफिस में […]

क्राइम मीटिंग में एसपी ने पुलिस अफसरों को दिया निर्देश

मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी
जहानाबाद नगर : एसपी मनीष ने शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़े रूख अपनाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उनके अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित क्राइम मीटिंग में इंस्पेक्टरों और थानाध्यक्षों को एसपी ने निर्देश दिया कि होली को देखते हुए शराब माफियाओं पर कड़ी नजर रखे. जैसे ही कोई जानकारी मिलती है उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचे.
एसपी ने विभिन्न थानों में लंबित केसों के निष्पादन में भी तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि समय से केसों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं, ताकि शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके. एसपी ने शराब के वैसे धंधेबाजों की जमानत रद्द कराने की दिशा में सजग होने को कहा जो जेल से छूटकर आया है और शराब का कारोबार कर रहा है. पुलिस अफसरों से कहा गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती कराये, ताकि कहीं से भी कोई आपराधिक घटना न हो सके.
उन्होंने विधान सभा उपचुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने तथा अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा. घंटों चली क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानावर कांडों की समीक्षा की. मामलों के निष्पादन में और तेजी लाने के साथ-साथ रात में सघन पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया ताकि चोरी, डकैती, राहजनी करने वाले अपराधियों के गलत मंसूबे सफल न हो सके. क्राइम मीटिंग में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सभी थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी शामिल थे.
12 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मोदनगंज थाना क्षेत्र के बंधुगंज में छापेमारी कर 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शैलेंद्र कुमार को 12 बोतल रॉयल स्टैग शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
उत्पात मचा रहा शराबी गिरफ्तार
मखदुमपुर : टेहटा ओपी की पुलिस ने मीराबिगहा गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति गांव निवासी नन्हकू यादव उर्फ नरेश यादव बताया जाता है. ओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया था कि शराब के नशे में एक व्यक्ति गांव में हंगामा मचा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और शराब अधिनियम के तहत उसे जेल भेज दिया गया है. इस मामले में ग्रामीणों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
शराब के नशे में एक गिरफ्तार
काको : एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर शराब कारोबारियों एवं नशेड़ियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में टाइगर मोबाइल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर मोबाइल की टीम ने शराब के नशे में एनएच 83 से नेरथुआ गांव निवासी रामध्यान प्रसाद को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >