उन्नत खेती से पैदावार बढ़ाएं किसान : डीएम

आयोजन. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का किया गया उद्घाटन जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह किसान गोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए उपस्थित किसानों तथा कृषि वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वे कृषि के क्षेत्र में नित्य हो रही नयी-नयी तकनीक एवं प्रयोगों का भरपूर उपयोग करें […]

आयोजन. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का किया गया उद्घाटन

जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह किसान गोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए उपस्थित किसानों तथा कृषि वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वे कृषि के क्षेत्र में नित्य हो रही नयी-नयी तकनीक एवं प्रयोगों का भरपूर उपयोग करें ताकि कृषि पैदावार एवं इसकी गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी नयी तकनीक की जानकारी देना है. डीएम ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि आप किसानों के खेत तक अपनी पहुंचाते हुए किसानों को पैदावार की नयी तकनीक बताएं तथा कृषि संबंधी नये-नये उपकरणों के उपयोग के बारे में बताएं ताकि किसान इन उपकरणों का सही ढंग से इस्तेमाल कर सकें.
उन्होंने कृषि सलाहकारों, कृषि समन्वयक तथा कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कृषि के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में भी अच्छी पहल के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें. उन्होंने बताया कि सरकार कृषि उपकरणों एवं अन्य कृषि संबंधी कार्यों पर आकर्षक अनुदान दे रही है. किसान भाई इसका भरपूर लाभ उठाएं. उन्होंने कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदानों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि किसान इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा ने डीएम का स्वागत करते हुए जिले में कृषि संबंधी दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से किसानों को बताया. कृषि यांत्रिकीकरण मेले में कृषि पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, गंधार के कृषि वैज्ञानिक गण, परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी, किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >