जमीन मालिकों को शिविर लगा दिया जायेगा मुआवजा

जहानाबाद नगर : जिले में एनएच 83 के निर्माण के लिए संबंधित भू-स्वामियों को उनकी अर्जित जमीन का मुआवजा भुगतान के संबंध में 35 ग्रामों में ग्रामवार शिविर का आयोजन कर भुगतान की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें से छह ग्रामों में एक से 21 फरवरी तक मुआवजा भुगतान किया जायेगा. डीएम आलाेक रंजन […]

जहानाबाद नगर : जिले में एनएच 83 के निर्माण के लिए संबंधित भू-स्वामियों को उनकी अर्जित जमीन का मुआवजा भुगतान के संबंध में 35 ग्रामों में ग्रामवार शिविर का आयोजन कर भुगतान की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें से छह ग्रामों में एक से 21 फरवरी तक मुआवजा भुगतान किया जायेगा.

डीएम आलाेक रंजन घोष ने बताया कि मखदुमपुर अंचल में एक एवं 15 फरवरी को सोल्हंडा ग्राम के सरकारी विद्यालय, खलकोचक में, दो एवं 16 फरवरी को भानेबिगहा ग्राम के सरकारी विद्यालय, भानेबिगहा में, तीन एवं 17 फरवरी को पलेया ग्राम के सरकारी विद्यालय पलेया में, पांच एवं 19 फरवरी को मुस्सीवीर्रा ग्राम के सरकारी विद्यालय में, छह एवं 20 फरवरी को नेर ग्राम के सरकारी विद्यालय में तथा सात एवं 21 फरवरी को लड़ौआ ग्राम के सरकारी विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा.

सीओ मखदुमपुर को निर्देश दिया गया कि संबंधित मौजे के हलका कर्मचारी के साथ स्वयं शिविर में उपस्थित रहेंगे तथा शांति-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >