जहानाबाद (सदर) : आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस को लेकर गुरुवार को पीपी शैक्षणिक ग्रुप द्वारा संचालित पीपी पब्लिक स्कूल (पीपीपीएस) में योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया. विद्यालय के सभागार कक्ष में योग प्रशिक्षक राजेश कुमार ने प्रतिभा पल्लवन शैक्षणिक ग्रुप के शिक्षा निदेशक अमरेंद्र कुमार तथा प्राचार्य एमके झा की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया गया. विद्यालय के शैक्षणिक एवं गतिविधि समायोजक रंजय कुमार ने योग को भारतीय संस्कृति की कृषि तथा पशुचारी अर्थव्यवस्था की अनुपम देन बताते हुए बच्चों से शारीरिक श्रम पर जोर देने का आह्वान किया. इस योग दिवस सप्ताह में बच्चे विभिन्न योग असनों की तैयारी के अतिरिक्त योग विषय पर परिचर्चा, वाद-विवाद, भाषण, लेखन, निबंध, पेंटिंग तथा क्विज में भाग लेंगे.
पीपीपीएस में योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ
जहानाबाद (सदर) : आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस को लेकर गुरुवार को पीपी शैक्षणिक ग्रुप द्वारा संचालित पीपी पब्लिक स्कूल (पीपीपीएस) में योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया. विद्यालय के सभागार कक्ष में योग प्रशिक्षक राजेश कुमार ने प्रतिभा पल्लवन शैक्षणिक ग्रुप के शिक्षा निदेशक अमरेंद्र कुमार तथा प्राचार्य एमके झा की […]

अमरेंद्र कुमार ने बताया कि समूह के पांच विद्यालयों, दो महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में शिक्षण समूह एक साथ योग दिवस सप्ताह मना रहा है. शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ अभिराम सिंह ने बताया कि आयुध मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों को व्यापक एवं क्रांतिकारी कदम बताया गया. घोसी प्रतिनिधि के अनुसार प्रतिभा पुंज पब्लिक स्कूल रामगढ़ घोसी के द्वारा योगाचार्य अजीत कुमार मिश्र के निर्देशन में विश्व योग दिवस के प्रति योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया. योग सप्ताह के प्रथम दिन ऊं ध्वनि के उच्चारण के साथ कपाल भांति, भ्रामी, उज्जैनी आदि योग क्रिया का अभ्यास बच्चों को कराया गया.
इस मौके पर शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा, प्राचार्य संत कुमार सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे.