Jehanabad : नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

परसबिगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव स्थित बलदईया नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी.

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव स्थित बलदईया नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची सेंधवा गांव निवासी योगेंद्र मांझी की 10 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त बच्ची शाम में नदी किनारे खेल रही थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. हालांकि बच्ची को नदी में गिरते देख ग्रामीणों ने शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज पर गांव के लोग जुटे और उक्त बच्ची को नदी से बाहर निकलने के लिए खोजबीन करना शुरू किया . हालांकि खोजबीन में देर हो जाने के कारण उसे अचेत अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत की सूचना स्थानीय थाने को दी गई घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया. मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >