Jehanabad News : नगर परिषद की लापरवाही उजागर : खुले मेनहोल में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा सवार

Jehanabad News : शहर में फिदा हुसैन रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक व्यक्ति की बाइक अचानक खुले मेनहोल में गिर गई. हालांकि बाइक सवार ने अंतिम समय में कूदकर अपनी जान बचा ली.

Jehanabad News : (संजय अनुराग) शहर में फिदा हुसैन रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक व्यक्ति की बाइक अचानक खुले मेनहोल में गिर गई. हालांकि बाइक सवार ने अंतिम समय में कूदकर अपनी जान बचा ली.

एक घंटे मशक्कत के बाद निकली बाइक

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे की कोशिश में बाइक को नाले से बाहर निकाला गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे बने नाले और मेनहोल खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. कई जगहों पर नाले के ऊपर लगी लोहे की जाली टूट चुकी है, जबकि कुछ स्थानों पर लोगों ने बांस, ईंट-पत्थर या स्लैब रखकर अस्थायी ढकने की व्यवस्था की है.

फिदा हुसैन रोड की घटना

फिदा हुसैन रोड पर जिस जगह यह घटना हुई, वहां नाला काफी गहरा है और उसके ऊपर लगी लोहे की जाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे मेनहोल खुला हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में बने नालों के स्लैब के बीच सफाई के लिए खाली स्थान छोड़े गए थे, जिन पर लोहे की जाली लगाई गई थी। लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण अधिकतर जालियां कुछ ही वर्षों में टूट-फूट गईं, जिससे कई मेनहोल खुले पड़े हैं।

कई बार शिकायत के बाद भी पहल नहीं

लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत और खबरों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं बनीं महिला सशक्तीकरण की पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >