मधेपुरा में जदयू नेता की हत्या, बाइक सवार हमलावर ने सिर में मारी गोली, विरोध में बाजार बंद

आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे और हंगामा करने लगे हैं. गुस्साए व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मधेपुरा. मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथीऔन्धा में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 अपराधी शुक्रवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है. इस गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे और हंगामा करने लगे हैं. गुस्साए व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस के अनुसार 50 साल के हथीऔन्धा गांव निवासी जदयू नेता प्रदीप कुमार साह की अपराधियों ने हत्या कर दी है. शाह जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) थे. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

सूत्रों की माने तो प्रदीप कुमार साह शुक्रवार की सुबह अपने घर के बहार खड़े थे, तभी बाइक पर सवाल होकर आये अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. गुस्साए लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >