ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, वट सावित्री पूजा के बाद गया था बाहर

झाझा-जमुई मुख्य रेलवेखंड के बाराजोर रेलवे फाटक के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से बाराजोर गांव निवासी विनोद यादव के 45 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार की मौत हो गयी

झाझा. झाझा-जमुई मुख्य रेलवेखंड के बाराजोर रेलवे फाटक के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से बाराजोर गांव निवासी विनोद यादव के 45 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने जांच करते ही परिजनों को मृत होने की जानकारी दी. मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल परिसर में ही दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया. मृतक के शिक्षक भाई सरोज कुमार ने बताया कि देवेंद्र रेलवे फाटक के समीप एक बकरी को ट्रेन से कटने से बचाने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया. तेज झटका लगने के बाद वह रेलवे लाइन किनारे जा गिरा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला मचाया. आसपास के लोग दौड़कर उसे उठाने के बाद घर वालों को सूचना दिया.जिसके बाद उसे सीएचसी लाया गया. घटना की जानकारी लोकल थाना को मिलते ही एसआई अर्जुन रावत अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों से लेने के बाद आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी. सरोज कुमार ने बताया कि मेरा भाई पुराने मकान के रहता है. सुबह भाई अपनी पत्नी के साथ वट सावित्री पूजा करने के लिए गया. दोपहर में घर आने के बाद भाई घर से निकल गया. जिसके बाद यह मनहूस खबर मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >