जमुई से रिपोर्ट,
जिले के सभी स्कूलों में शनिवार को ””मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार”” कार्यक्रम के तहत आपदा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. इस विशेष सत्र में स्कूली बच्चों को वज्रपात यानी आकाशीय बिजली और चक्रवाती तूफान-आंधी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताये गये.कार्यक्रम में बच्चों को आपदा के समय घबराहट नहीं, सूझबूझ काम लेने की जानकारी दी गई. बताया गया कि आकाशीय बिजली चमकने पर तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित शेल्टर में चले जाना चाहिए. खुले में हों तो ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और खेतों से दूर रहें. यदि मैदान में फंस जाएं तो दोनों पैर सटाकर घुटनों के बल बैठें और कान बंद कर लें.
तेज आंधी के दौरान घरों में रहने, जर्जर इमारतों, बड़े होर्डिंग्स और कमजोर पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई ताकि गिरते मलबे या डालियों से चोट न लगे. शारदा सुमन ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से बड़ी अनहोनी टाली जा सकती है.