Jamui, पिता की डांट से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती

पिता की डांट से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव में मां-बाप की डांट से नाराज दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या करने की नीयत से फांसी लगा ली. परिजन द्वारा आनन-फानन में नाबालिग को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. नाबालिग के पिता विजय साव ने बताया कि शनिवार को पढ़ाई को लेकर बेटी को डांट लगाई थी इसी बात से नाराज होकर घर में पंखे के सहारे फांसी लगा ली. जब नाबालिग की मां ने देखा तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और उसे फंदे नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >