15 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

गरही थाना पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम बिशनपुर गांव से 15 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है.

खैरा. गरही थाना पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम बिशनपुर गांव से 15 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक की पहचान बिशनपुर पंचायत के संजय यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिशनपुर गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. मौके से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. आरोपित को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >