कुएं में डूबने से युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

तीन साथियों के साथ बहियार की ओर गया था युवक, पैर फिसलने से कुएं में गिरा

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के नवीनगर बहियार स्थित कुआं में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी. इसके बाद युवक के शव को कुआं से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतक युवक नवीनगर गांव निवासी मो असलम का पुत्र मो अरबाज है. बताया जाता है कि मो अरबाज अपने तीन साथियों के साथ बहियार की ओर गया था इस दौरान बहियार स्थित एक कुआं में मो अरबाज के तीनों साथी नहाने लगे और मो अरबाज तैरना नहीं आने की वजह से कुआं के किनारे बैठा हुआ था, लेकिन जब साथियों को नहाते देखा तो मो अरबाज को भी नहाने की इच्छा हुई. वह नहाने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उसकी पैर फिसल गया और वह कुआं में गिर गया. साथियों ने उसे कुआं से निकालने की कोशिश की, लेकिन कुंआ की गहराई ज्यादा होने की वजह से मो अरबाज को बचाने में साथी असफल रहे. ग्रामीणों के द्वारा जबतक मो अरबाज को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >