होली मिलन समारोह में झूमीं महिलाएं

प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में सोमवार को कंचन बरनवाल के नेतृत्व में बरनवाल महिला संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में सोमवार को कंचन बरनवाल के नेतृत्व में बरनवाल महिला संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल कान्हा जी को रंग गुलाल एवं भोग लगाकर किया गया. इसके उपरांत महिलाओं ने केक काट एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया. वहीं रंगों की फुहार के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाने का कार्य किया. इस दौरान कंचन बरनवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, उत्साह और एकता का प्रतीक है, ऐसे आयोजन से समाज में एकजुटता को बढ़ावा मिलता हैं और अपनी सांस्कृतिक विरासत से लोगों को जोड़े रखने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम में भाग ले रहीं सोनी कुमारी, वीना कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, नीलम कुमारी, अर्चना कुमारी, सुमन कुमारी, आरती कुमारी, बीना कुमारी, खुशबू कुमारी, बिक्की कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी दीपिका, सरोज कुमारी, अन्नू कुमारी, मानसी कुमारी, संजू व अन्य महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से सबको पर्व के इस पावन मौके पर आपस में मिलने जुलने का अवसर मिलता है, बरनवाल महिला ग्रुप द्वारा हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. साथ ही सभी एकजुट होकर त्योहारों की खुशियां बांट सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >